
पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया देवरिया सलेमपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सलेमपुर क्षेत्र स्थित पैकौली धाम में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का भी आह्वान किया।कार्यक्रम में पर्यावरण प्रहरी शमशाद मालिक, रणविजय कुमार, अमरेश सिंह बबलू, पुनीत यादव, विनय तिवारी, राजीव मिश्रा, इसरार अहमद, सुनील सनेही, अनूप उपाध्याय, जटाशंकर दुबे सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया गया।