news-details

पंजाब निकाय चुनाव में AAP का दबदबा, कांग्रेस कपूरथला में मजबूत

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS पंजाब में हुए निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के लिए हुई मतगणना में AAP ने अब तक 637 वार्डों में जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बढ़त बनाई है। वहीं कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच दूसरे स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। कांग्रेस ने कपूरथला नगर निगम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 में से 28 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। AAP यहां सिर्फ 10 सीटों पर सिमट गई। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन अपेक्षा से कमजोर रहा। मोहाली, मोगा, बरनाला और कई नगर कौंसिलों में AAP उम्मीदवारों ने बढ़त बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा दिया। कई जगहों पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणामों को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि राज्य में AAP अभी भी मजबूत स्थिति में बनी हुई है, जबकि कांग्रेस कुछ इलाकों में वापसी की कोशिश करती नजर आ रही है।