news-details

पीजीआई प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या के मामले में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार तड़के एसटीएफ ने आलमबाग बस स्टेशन के पास से हत्या की साजिश में शामिल एक लाख रुपये के इनामी आरोपी गंगाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को पीजीआई इलाके में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना पीजीआई में मुकदमा दर्ज होने के बाद एसटीएफ की कई टीमों को जांच में लगाया गया था। इससे पहले 31 मई को भी एसटीएफ ने मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी।एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित और इनामी आरोपी गंगाराम यादव आलमबाग बस अड्डे के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दिनेश कुमार यादव और उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मुबीन के कहने पर शूटरों की व्यवस्था कराई थी। पुलिस के मुताबिक, वह इस हत्या की साजिश में अहम भूमिका निभाने वालों में शामिल है।फिलहाल आरोपी को पीजीआई थाने में दर्ज मुकदमे में दाखिल कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।