news-details

पीजीआई क्षेत्र में सड़क हादसा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 74 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। हरिकंश गढ़ी चौकी के सामने कट के पास तेज रफ्तार ट्रैवलर ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना 11 मई 2026 की रात करीब 9:15 बजे हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस से ट्रॉमा सेंटर-2 पीजीआई भेजा गया। घायल की पहचान वासुदेव यादव (74), निवासी बाबू खेड़ा, पीजीआई के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस के अनुसार, वासुदेव यादव बाइक से मोहनलालगंज की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रैवलर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।