
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रश्मि सिंह 18 सितंबर को अमेठी पब्लिक स्कूल स्थित अपने कैंप कार्यालय में विशेष समारोह आयोजित करेंगी। कार्यक्रम शाम 5 बजे से होगा।आयोजन प्रधानमंत्री के संकल्प, सेवा और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम में गीत-संगीत और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर संवाद के बाद स्नेह मिलन भोज का आयोजन होगा।समारोह की तैयारियों को लेकर रश्मि सिंह ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लोगों को आम के पौधे वितरित किए और समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।