news-details

पीएम आवास की आस अधूरी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। विकासखंड भादर की ग्राम पंचायत टीकरमाफी के पूरे गंगा मिश्र गांव में बुधवार सुबह करीब चार बजे दलित परिवार का कच्चा मकान बारिश के चलते ढह गया। मकान गिरने से परिवार बेघर हो गया है।पीड़ित महिला मूंगा ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी से प्रधानमंत्री आवास की मांग कर रही है, लेकिन अब तक लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और माता-पिता का भी निधन हो चुका है। महिला ने आरोप लगाया कि पंचायत में अन्य पात्र-अपात्र लोगों को आवास का लाभ मिला, लेकिन उसे योजना में शामिल नहीं किया गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आवास और मदद की मांग की है।