
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। राजकीय कोषागार कुशीनगर में निष्प्रयोज्य पैडलॉक की नीलामी 18 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में कोषागार परिसर में यह नीलामी प्रक्रिया संपन्न होगी।नीलामी का आयोजन 18 मई को प्रातः 11:00 बजे से नीलामी समिति की उपस्थिति में किया जाएगा। इस दौरान कुल 04 निष्प्रयोज्य पैडलॉक की बोली लगाई जाएगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को ₹1000 की धरोहर धनराशि जमा करनी होगी, जिसके बाद ही उन्हें बोली प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में कोषागार परिसर पहुंचकर नीलामी में शामिल वस्तुओं का अवलोकन कर सकते हैं तथा शर्तों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी कारणवश 18 मई को नीलामी संपन्न नहीं हो पाती है, तो इसके लिए अगली तिथियां 21 मई और 22 मई 2026 निर्धारित की गई हैं।