news-details

पी डब्लू डी परिसर में मनाया गया इंजीनियर्स डे

You can share this post!

 

 

अमेठी। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से मंगलवार को इंजीनियर्स डे और और महासंघ के अध्यक्ष रहे इंजीनियर आर के दत्ता की पुण्यतिथि पर संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया और इंजीनियर आर के दत्ता के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम का संयोजन संघ के मंडल अध्यक्ष इंजीनियर हरिनाथ यादव और इंजीनियर अनिल वर्मा ने किया।कार्यक्रम में दोनों अभियंताओं के जीवन दर्शन पर चर्चा हुई। इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया के कार्यों पर प्रकाश डाला गया।अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र, इंजीनियर आर के गुप्ता, इंजीनियर हीरामणि पटेल, इंजीनियर फूल सिंह, इंजीनियर आर के गौतम, इंजीनियर बालकराम गौतम,शिवा खानम, अशोक यादव, पतिराम आदि मौजूद रहे।