news-details

पीडीए चेतना यात्रा में गांव-गांव पहुंचे सपा नेता संतोष यादव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी की ओर से चल रही पीडीए चेतना जनसंपर्क यात्रा के तहत विधानसभा कुशीनगर क्षेत्र में शनिवार को सपा नेता संतोष यादव ने विभिन्न ग्राम सभाओं का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।यात्रा के क्रम में संतोष यादव सबसे पहले ग्राम पंचायत अहिरौली राजा पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर यादव से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद ग्राम सभा कछुईया में सुरेन्द्र यादव के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विकास, किसानों, युवाओं तथा सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।संतोष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने और उन्हें प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की अवधारणा सामाजिक न्याय और समान भागीदारी को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जनता के बीच रहना होगा। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में पुनः सरकार बनाने की अपील की।जनसंपर्क यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी सपा नेता को अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए उन्होंने हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया।