
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। प्रधान संघ ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी कई मांगों को ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं को समाधान की मांग की है। डीएम को दिये ज्ञापन में प्रधानसंघ अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह गौतम ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि समय से चुनाव करवाए जाएँ। यद्यपि ऐसा समय से करना संभव न हो सके तो हमारा अनुरोध है की प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाये जिससे ग्राम पंचायतों में विकास, गौशाला एवं अन्य जरुरी कार्य बाधित न हों। यह व्यवस्था मप्र , राजस्थान ,उत्तराखंड आदि राज्य सरकार ने अपने यंहा लागू की थी।मांग की कि प्रदेश कि सभी ग्राम पंचायतों में कार्यों को पूर्ण होने के बावजूद भी भ्रस्टाचार के कारण भुगतान नहीं कर रहे । केंद्र वित्त एवं राज्य वित्त कि धनराशि बैंक खातोंमें हैं विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं परन्तु भुगतान नहीं किया जा रहा है यह स्पष्ट रूप से भ्रस्टाचार है। मुख़्यमंत्री इस विषय कि जाँच कराएं एवं दोषी कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को दण्डित करें। मनरेगा का भुगतान लगभग २ वित्तीय वर्ष पुरानाअभी तक नहीं हुआ है जिसको करवाना बहुत अधिक आवश्यक है। दिहाड़ी मजदूर कि अगर दिहाड़ी समय पर नहीं मिलेगी तो वह और उसका परिवार किस प्रकार जीवित रहेगा इस प्रकार कि महंगाई पे। मांग की कि पुराना एवं नया मनरेगा मटेरिअल एवं लेबर का भुगतान जल्द से जल्द करवाने कि कृपा करें। इस मौके पर कई ग्रामों के प्रधान मौजूद रहे।