news-details

पांच स्तरीय जांच के बीच हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को शहर के 54 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों की पांच स्तरीय जांच की गई। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लंबे बालों की तलाशी ली गई और मुंह खुलवाकर भी जांच की गई ताकि किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री अंदर न पहुंच सके।परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दस्तावेज सत्यापन, बायोमैट्रिक मिलान और सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा की निगरानी के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।मंगलवार को दोनों पालियों में करीब 38 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान था। वहीं पहले दिन आयोजित परीक्षा में कुल 38,880 अभ्यर्थियों में से 29,770 ने परीक्षा दी, जबकि 9,110 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार पहले दिन उपस्थिति 76.56 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि 23.44 प्रतिशत परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।परीक्षा देकर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर बनाए रखी।