
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव 2026’ के समापन समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री काशी पहुंचीं। उनके आगमन पर JSK परिवार ने पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया।संस्थापक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने उन्हें माला, बुके, शाल और पुष्प वर्षा के साथ “हर-हर महादेव” के उद्घोष के बीच सम्मानित किया। इस दौरान महिला सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और काशी की प्रसिद्ध बनारसी साड़ी भेंट की। उनके साथ उनके पति हिमालय दासानी का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।कार्यक्रम में भाग्यश्री ने काशी आगमन को अपने लिए सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि JSK फाउंडेशन पिछले 16 वर्षों से सेवा, संस्कार और समर्पण के भाव के साथ समाज में कार्य कर रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने पंचामृत उत्सव को प्रेरणादायक बताते हुए संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की।JSK संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि भाग्यश्री भारतीय संस्कृति और संस्कारों की प्रतीक हैं। पंचामृत उत्सव के “व्यक्तित्व” तत्व का प्रतिनिधित्व उनके द्वारा होना पूरे आयोजन को विशेष बनाता है।इस अवसर पर संस्था के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम को भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समर्पण का अनूठा संगम बताया गया।
