
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। यूपी एटीएस ने धमकी भरे ईमेल मामले में घाटमपुर निवासी अंकित संखवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह फर्जी ईमेल आईडी बनाकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को बेचता था। जांच के अनुसार, उसने पांच लाख से अधिक फर्जी ईमेल आईडी तैयार कीं और प्रत्येक आईडी के बदले 20 से 50 डॉलर तक प्राप्त करता था। स्कूलों और गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल की जांच में उसका नाम सामने आया। एटीएस ने आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप से एक्सेल फाइलें तथा क्रिप्टो वॉलेट से जुड़े साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है।