news-details

पांचाल गंगा पुल के ज्वाइंट फिर खुले, सुरक्षा पर सवाल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में इटावा–बरेली नेशनल हाईवे पर स्थित करीब 50 साल पुराने पांचाल गंगा पुल के ज्वाइंट एक बार फिर खुल जाने से इसकी सुरक्षा और मजबूती पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुल के एक हिस्से में एंगल और सरिया स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है, जबकि दूसरे ज्वाइंट में भी लगभग 1 से 4 फीट तक गैप खुला हुआ बताया जा रहा है। यह पुल रोजाना करीब 1000 वाहनों के दबाव को झेलता है, जिससे इसके जर्जर ढांचे पर खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर चिंता और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं।हालांकि प्रशासन की ओर से रात के समय मरम्मत कार्य कर एक ज्वाइंट को भरने और डिवाइडर लगाने की कार्रवाई की गई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है। इससे पहले भी इसी तरह की समस्या सामने आ चुकी है, जिसे केवल एंगल लगाकर ठीक किया गया था। पुल पहले से ही फोर लेन परियोजना में स्वीकृत है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए तत्काल स्थायी मरम्मत की आवश्यकता बताई जा रही है।