news-details

ओवरटेक के दौरान हाईवे में अनियंत्रित हुआ डंपर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे पर दोपहर कानपुर से बांदा जा रहा तेज रफ्तार डंपर सामने से आ रहे दूसरे डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ों को तोड़ता हुआ खेत में जा घुसा। हादसे में चालक, खलासी समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।नेशनल हाईवे पर कुंडौरा के समीप थाना क्षेत्र के पास कानपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गया। डंपर हाईवे किनारे खड़े पेड़ों को तोड़ते हुए खेत में जा घुसा।इस दुर्घटना में चालक पवन कुमार (28), खलासी विवेक कुमार (19) निवासी नवेदीहा घाटमपुर तथा विनोद कुमार (25) निवासी मगरौठा घाटमपुर, कानपुर घायल हो गए। वाहन का केबिन क्षतिग्रस्त होने से सभी को गंभीर चोटें आईं।राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।