news-details

ओवरलोड ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र में राजाखेड़ा मार्ग पर विप्रावली के पास रविवार सुबह एक गिट्टी से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि राजस्थान बॉर्डर से मंसुखपुरा क्षेत्र तक रोजाना ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे भदरौली मार्ग की सड़क भी बुरी तरह खराब हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें जानमाल का नुकसान हुआ है। लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।