news-details

ओवरलोडिंग, जलभराव से समय से पहले करोड़ों रोड़ हो रही ध्वास्त

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार व सुगम यातायात व्यवस्था के लिए उपयोगी प्रयास जारी हैं। कुछ धरातल पर पूर्ण हो गए व कुछ अभी भी गतिशील है जिनको तय समय-सीमा व उच्च गुणवत्ता परक पूर्ण करने का काम जारी है। लेकिन इस इस विकास में बालू गिट्टी से लदे ओवरलोडिंग ट्रकों की धमा-चौकड़ी व जलजीवन मिशन में हर घर नल से जल पहुंचाने में डाली गई पाइपलाइन लिकेज ने पलीता लगा दिया है। जिससे नवनिर्मित सड़क ध्वस्त हो गई है। जिसमें जनपद की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जसपुरा ब्लाक में जसपुरा से सेमरा डेरा तक 19.890 किमी सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2023 से जनवरी 2024 में 25 करोड़ 54 लाख में बनकर तैयार हुई। परन्तु इस क्षैत्र में संचालित बालू खदानों से निकलने वाले ओवरलोडिंग ट्रकों की धमा-चौकड़ी व जलजीवन मिशन में डाली गई पाइपलाइन में लिकेज से हुऐ जलभराव के कारण जगह जगह पर सड़क गढ्ढों व छोटे तालाबों में बदल गई है। जिसमें निर्वाध सुगम आवागमन मानों एक दिवास्वपन्न हो। बताते चलें कि इस सड़क से क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण जसपुरा ब्लाक होते हुए मण्डल मुख्यालय तक अपनी मूलभूत आवश्यकताओं स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार व कृषि के लिए आवागमन करते हैं। जिसके लिए ग्रामीण पिछले कई दशकों से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और उच्चाधिकारियों से आरज़ू मिन्नतें करते रहे।