news-details

औरैया में एचडीएफसी बैंक शाखा में लगी आग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया के कानपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि बैंक के विद्युत सिस्टम में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा और आग फैल गई। उस समय बैंक परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी कृष्णा कुमार ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में धुआं तेजी से फैलने लगा। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित रहे।सूचना पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने बैंक परिसर खाली कराकर आग को फैलने से रोकने के लिए तेजी से कार्रवाई की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फायर टीम की तत्परता और समय पर कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बच गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल बैंक प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।