news-details

ओमकार नाथ वर्मा को मिला अतिरिक्त कार्यभार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) दिलीप अवस्थी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किए जाने के बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ओमकार नाथ वर्मा को डीजीसी फौजदारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।जिलाधिकारी ने जिला जज को भेजे पत्र में बताया कि न्याय विभाग के निर्देशों के बाद बीते शनिवार को डीजीसी दिलीप अवस्थी को कार्यमुक्त किया जा चुका है।नई नियुक्ति होने तक न्यायिक कार्यों को सुचारु रखने के लिए ओमकार नाथ वर्मा अगले 14 दिनों तक अपने मौजूदा दायित्वों के साथ जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी का कार्य भी संभालेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से कोई वेतन या भत्ता नहीं दिया जाएगा।