news-details

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर सेना को नमन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम स्थित गंगा द्वार पर गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन किया गया। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने मां गंगा की आरती कर जवानों की शक्ति और सुरक्षा की कामना की। ललिता घाट स्थित गंगा द्वार पर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। आयोजन में तिरंगा और भारत माता की तस्वीर के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भी सेना का अभिनंदन किया।नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता भारतीय सेना के साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। कार्यक्रम में शुभम शर्मा, सोनाली सिंह, रीता मिश्रा, शाश्वत सिन्हा समेत कई लोग मौजूद रहे।