news-details

ऑपरेशन के बाद युवती की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती की ऑपरेशन के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।परिजनों के मुताबिक, युवती के हाथ में फ्रैक्चर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को ऑपरेशन के लिए भेजे जाने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। आरोप है कि इसके बाद परिवार कई अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिल सका और युवती की मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।