news-details

ऑपरेशन चक्रव्यूह में 608 गिरफ्तारियां

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। 100 दिवसीय ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के समापन पर अमेठी पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के अनुसार अभियान के दौरान 608 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध की गई कार्रवाई से 2.56 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ।पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान चोरी की घटनाओं में 52 प्रतिशत और लूट की घटनाओं में 85 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। वहीं प्रभावी पैरवी के चलते आर्म्स एक्ट के 34 वर्ष पुराने मामले में आरोपी राम उजागिर तिवारी को सुल्तानपुर की अदालत ने सात दिन के साधारण कारावास और 1500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।