
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/रामगंज। रामगंज पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम छीड़ा निवासी दिवाकर (23) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले। बाइक के कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर वाहन को भी सीज कर दिया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी मिली है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था।