
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा
परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने सभी प्राथमिक, कंपोजिट और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश जारी किए हैं।शिक्षा विभाग के अनुसार, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए “प्रेरणा एप” के जरिए ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य की गई है, लेकिन इसमें लगातार लापरवाही सामने आ रही थी।बीएसए ने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है और सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि छात्रों की उपस्थिति नियमित रूप से ऐप पर दर्ज की जाएइस फैसले के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और शिक्षक अब व्यवस्था सुधारने में जुट गए हैं।