
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बोझा गांव में बुधवार को ऑनलाइन फ्रॉड से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है, जो ग्राम प्रधान के पति थे।जानकारी के अनुसार अरुण कुमार घर के कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गए। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे पर लटके मिले। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों का कहना है कि मृतक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। उनके साथ करीब 7 हजार रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था, जिससे वह परेशान चल रहे थे।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।