news-details

ओबीसी समाज बसपा के साथ: विश्वनाथ पाल

You can share this post!

 

बैठक के पहले पुलिस ने बसपा नेता नन्हे सिंह चौहान को हाउस अरेस्ट किया

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  सुल्तानपुर।  बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल की सभाओं में उमड़ती भीड़ को देखकर विरोधी दलों में बौखलाहट है। 12जुलाई को लम्भुआ विधानसभा में बसपा की ओर से शैलेन्द्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद जिले की राजनीति गर्म है। बसपा के बढ़ते जनाधार से परेशान सत्ता पक्ष के नेता बसपा के कार्यक्रमों को फेल करने की असफल साजिश कर रहे हैं। रविवार को दोस्तपुर में ओबीसी समाज की कार्यकर्ता बैठक थी बसपा के ओबीसी सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक नन्हे सिंह चौहान को सुबह ही हाउस अरेस्ट कर लिया था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से वार्ता करके मामले की जानकारी दी। नन्हे सिंह चौहान को पौने बारह बजे पुलिस ने छोड़ा, उसके बाद वे बैठक में शामिल हुए। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि 2027में उत्तर प्रदेश की जनता ने पांचवीं बार बहन मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। बसपा के बढ़ते जनाधार को देखकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की नींद हराम है। सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस बसपा के साथ है, विरोधियों की कोई चाल अब चलने वाली नहीं है प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कांग्रेस, भाजपा, सपा और अन्य दलों की राजनीति, नीति और नीयत के मामले में ओबीसी समाज के लोगों को कैडर देते हुए कहा कि‌ कांग्रेस और भाजपा ने हमेशा ओबीसी को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। बहुजन समाज पार्टी की ओर से पैदा किए सामाजिक और राजनीतिक दबाव के चलते ये राजनीतिक दल  बसपा द्वारा खड़ी की गई ओबीसी समाज की लीडरशिप  को  राजनीति में चेहरा बनाकर राजनीतिक हित साधन की असफल कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में माहौल है। सपा और भाजपा के शासन को देख चुकी जनता परिवर्तन की तैयारी कर चुकी हैं। सर्व समाज के लोगों की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं।बहन मायावती जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन का जो काम सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करें। जब तक चुनाव नहीं होते किसी भी वर्कर को एक भी दिन आराम नहीं करना है। भाजपा सरकार समय से पहले भी चुनाव करा सकती है, इसलिए खेती,किसानी और घर-परिवार के कार्यों के साथ प्रतिदिन संगठन का काम करें। बूथों पर बैठकें करके सर्वसमाज का संगठन मजबूत करें। ओबीसी समाज सामाजिक भाईचारा कमेटी के मंडल संयोजक रवि प्रकाश मौर्य ने कहा कि 1984में बहुजन समाज पार्टी बनने के बाद राजनीति में पिछड़े वर्ग के लोगों की भागीदारी बढ़ी है। मान्यवर कांशीराम साहब और बहन मायावती जी के संघर्षों की बदौलत मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू हुई। बैठक को मंडल संयोजक रोहित गौतम, जिला संयोजक नन्हे सिंह चौहान, दीपक भारती आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र अम्बेडकर ने किया। मंडल प्रभारी छोटे लाल मौर्य, श्री राम पुष्कर,रमेश गौतम, पूर्व  जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम आदि मौजूद रहे।