news-details

NH-19 पर 27 अवैध कट बंद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने अवैध कटों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। एनएचएआई की पीआईयू कानपुर टीम ने जून में अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के कानपुर-चकेरी खंड पर 27 अवैध कटों को स्थायी रूप से बंद कर दिया है।एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार अवैध कट दुर्घटनाओं और यातायात व्यवस्था में बाधा का बड़ा कारण बनते हैं। इन्हें बंद करने से वाहनों की आवाजाही सुरक्षित और व्यवस्थित होगी।परियोजना निदेशक ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाना एनएचएआई की प्राथमिकता है। इसी के तहत अवैध कटों को बंद करने के साथ अन्य सुरक्षा उपायों पर भी काम किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि आगे भी राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऐसे कटों की पहचान कर कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत यू-टर्न और निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें।