
PARDARSHI VIKASH NEWS कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने NEET परीक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि हर साल NEET की तैयारी करने वाले लाखों छात्रों और उनके परिवारों से सिस्टम के जरिए करीब ₹1.32 लाख करोड़ खर्च कराए जाते हैं। प्रियंका ने कहा कि यह रकम देश के शिक्षा बजट के लगभग बराबर है। उन्होंने यह बयान राहुल गांधी के कोटा दौरे के बाद दिया, जहां राहुल ने छात्रों से बातचीत करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बढ़ते दबाव और तनाव पर चिंता जताई थी। राहुल गांधी ने कहा कि NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB जैसी परीक्षाओं की तैयारी में छात्र और उनके परिवार हर साल भारी रकम खर्च करते हैं।इस बीच NEET-UG री-एग्जाम को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब छात्र बैंक खाते के वेरिफिकेशन के बिना भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। NEET-UG की दोबारा परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी।