
PARDARSHI VIKASH NEWS तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने अपने रिश्तेदारों को वॉट्सएप मैसेज भेजा था, जिसमें परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा देने के डर का जिक्र किया था। छात्रा ने लिखा कि उसके पिता ने उसकी पढ़ाई पर काफी पैसा खर्च किया है और अब वह उनका सामना कैसे करेगी। अनुकीर्तना का सपना डॉक्टर बनकर गरीबों की मदद करना था। पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा की घोषणा से वह मानसिक तनाव में थी। वहीं अहमदाबाद में भी NEET की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने छठी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। पिछले कुछ दिनों में NEET छात्रों की आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं। परिजनों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। NEET परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।