news-details

NEET परीक्षा को लेकर लखनऊ में सख्ती

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  रविवार 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के 75 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।बैठक में तय किया गया कि किसी भी परीक्षा केंद्र के 50 मीटर के दायरे में वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे। साथ ही अभ्यर्थियों के गार्जियन या अन्य लोगों को भी केंद्र के आसपास खड़े होने की अनुमति नहीं होगी। अनावश्यक रूप से मौजूद लोगों को मौके से हटाया जाएगा।जॉइंट सीपी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों की बाउंड्री वॉल की जांच कराई जाए। जिन केंद्रों की दीवारें छोटी हैं, वहां अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की नकल या बाहरी हस्तक्षेप की संभावना को रोका जा सके।अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में केवल एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और तीन पासपोर्ट साइज फोटो ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।