
PARDARSHI VIKASH NEWS Central Bureau of Investigation ने NEET पेपर लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले आरोपी की पहचान डॉक्टर मनोज शिरूरे के रूप में हुई है, जो Latur के रहने वाले हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने तीन छात्रों को केमिस्ट्री के लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए।दूसरा आरोपी तेजस हर्षदकुमार शाह है, जो Pune के एक कोचिंग सेंटर में फिजिक्स पढ़ाता है। जांच में सामने आया है कि उसे फिजिक्स के लीक प्रश्न मनीषा हवलदार से मिले थे।सीबीआई के मुताबिक NEET पेपर लीक का नेटवर्क पांच राज्यों तक फैला था। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजस्थान से जुड़े मिले हैं। एजेंसी ने अब तक 49 जगहों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी उन अभिभावकों और छात्रों की भी सूची तैयार कर रही है, जिनके खातों से आरोपियों तक पैसे ट्रांसफर हुए थे।National Testing Agency ने NEET-UG 2026 परीक्षा 12 मई को रद्द कर दी थी। परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 23 लाख छात्र शामिल हुए थे।