news-details

NEET पेपर लीक: CBI जांच में बड़ा खुलासा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS CBI जांच में सामने आया है कि NEET-UG पेपर लीक का नेटवर्क 5 राज्यों तक फैला था। एजेंसी के अनुसार सबसे ज्यादा पेपर की बिक्री महाराष्ट्र में हुई, जबकि राजस्थान दूसरा सबसे बड़ा केंद्र रहा। जांच में यह भी पता चला है कि कुछ मामलों में परिजनों ने पेपर खरीदकर आगे अन्य लोगों तक भी पहुंचाया।अधिकारियों के मुताबिक अब तक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और डिजिटल सबूतों की जांच में यह जानकारी सामने आई है। CBI को महाराष्ट्र और राजस्थान में पेपर के प्रिंट निकालकर बेचने के भी सबूत मिले हैं, जिससे पूरे नेटवर्क की गहराई और बढ़ गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने छात्रों तक पेपर पहुंचा या कितने ने इसे खरीदा।एजेंसी अब उन लोगों की भी जांच कर रही है जिनके बैंक खातों से संदिग्ध लेनदेन हुए हैं। साथ ही, पेपर लीक में शामिल बिचौलियों और कथित मास्टरमाइंड के साथ-साथ खरीदारों की भी पहचान की जा रही है। CBI का कहना है कि आगे की गिरफ्तारियों के बाद यह मामला और बड़ा खुल सकता है।