news-details

नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए 140 विद्यार्थियों ने दिया मॉक टेस्ट

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। हाटा स्थित बीआरसी परिसर में शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 140 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग कर अपनी तैयारी परखी। मॉक टेस्ट के माध्यम से बच्चों को परीक्षा पैटर्न, समय प्रबंधन और प्रश्नों को समझकर उत्तर देने का अभ्यास कराया गया।परीक्षा का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह की देखरेख में हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ निर्धारित समय में परीक्षा दी। मॉक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि नवोदय प्रवेश परीक्षा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराती है। नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी कमजोरियों को पहचानकर सुधारने का अवसर मिलता है। उन्होंने बच्चों से लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने की अपील की।