news-details

नवोदित संगीत प्रतिभाओं को मिला सम्मान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। संगीताञ्जलि सांस्कृतिक संस्था, कानपुर के तत्वावधान में रविवार को महाराष्ट्र मंडल सभागार, खलासी लाइन में पुरस्कार वितरण एवं नवोदित संगीत गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर वंदना पाठक, बीएएमएस आयुर्वेदाचार्य एवं सचिव, NIMA फोरम उत्तर प्रदेश रहीं। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर इंद्र मोहन रोहतगी, सचिव, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कानपुर रहे। समारोह में 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित संगीत प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विभिन्न संगीत प्रतिभाओं को नवोदित संगीत गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की सराहना प्राप्त की।