
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर की भाजपा सभासद कंचन कोरी के ज्येष्ठ 45 वर्षीय रामानंद कोरी ने नवीपुर स्थित अपने मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। साक्ष्यों की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। रामानंद का परिवार चंडीगढ़ में रहता है, जबकि वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ नवीपुर स्थित मकान में रह रहे थे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।