news-details

नशे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव में एक 35 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विश्राम पुत्र बाबूलाल राजपूत के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार घटना के समय विश्राम नशे की हालत में था। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठा लिया। जानकारी मिलते ही कृषि विश्वविद्यालय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल है।