
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बाँदा
कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव में एक व्यक्ति को गांव के ही लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल हो गया, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल रिफर बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टोला कला गांव के रहने वाले शारदा प्रसाद पुत्र रामसनेही उम्र करीब 38 वर्ष को आज रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस के द्वारा घायल को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वही जानकारी के मुताबिक शारदा प्रसाद शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था, तभी गांव के ही लोगों ने मारपीट कर घायल किया है, वही पुलिस के द्वारा इस मारपीट की जांच में जुट गई है।