
पारदर्शी विकाश न्यूज़ उन्नाव। चर्चित नरेंद्र अवस्थी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषी दीप नारायण शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फतेहगढ़ जेल से कानपुर के कार्डियोलॉजी संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।यह मामला 1 मई 2013 का है, जब उन्नाव में नरेंद्र अवस्थी की उनके फार्म हाउस के बाहर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई थी। लंबे ट्रायल के बाद 12 जनवरी 2024 को अदालत ने दीप नारायण शुक्ला सहित पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।दीप नारायण शुक्ला पूर्व में उन्नाव की राजनीति से जुड़े रहे थे और नगर पालिका उपाध्यक्ष व कांग्रेस नगर अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटियां हैं।जेल प्रशासन ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।