news-details

नम आंखों से दी गई आरक्षी दिनेश यादव को अंतिम विदाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

कुशीनगर। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी दिनेश यादव के असामयिक निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी को शोक सलामी दी और पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने कंधा देकर आरक्षी दिनेश यादव को अंतिम विदाई दी। इस भावुक क्षण में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने दिवंगत आरक्षी के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है।पुलिस विभाग ने दिवंगत आरक्षी की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।