news-details

नई दिल्ली में ‘समावेश उत्सव’ का आयोजन

You can share this post!

 

DNT समुदायों के सशक्तिकरण और विकास पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदायों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड, भारत सरकार की ओर से ‘समावेश उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य DNT समुदायों को सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उनके सशक्तिकरण, सामाजिक-आर्थिक विकास और प्रगति को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम में DNT डेवलपमेंट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीरेन्द्र कुमार और विशिष्ट अतिथि बी.एल. वर्मा के साथ DNT डेवलपमेंट फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत भाई बाबू भाई पटनी एवं प्रवीण घुगे ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।इस दौरान विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदायों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार की SEED योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विस्तार पर भी मंथन किया गया।कैलाश नाथ निषाद ने कहा कि ऐसे आयोजन DNT समुदायों के समावेश और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, आवास, आर्थिक अवसर और सामाजिक सम्मान उपलब्ध कराकर इन समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि ‘समावेश उत्सव’ DNT समुदायों के अधिकार, सम्मान, अवसर और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।