news-details

नई दिल्ली में डीएनटी समुदाय के उत्थान को लेकर बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ दिल्ली । नई दिल्ली स्थित गुजरात भवन में डीएनटी डेवलपमेंट फाउंडेशन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत भाई पटनी, भारत टैक्सी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर किशन पटनी, रामपाल, तथा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कैलाशनाथ निषाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान आगामी 9 अप्रैल को कॉन्स्टिट्यूशन हॉल, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए राज्यसभा में बिल प्रस्तुत करने वाले राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया जाएगा।बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही समुदाय के विकास और अधिकारों को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।