news-details

नई सरकारों ने बदला कामकाज का तरीका

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Vijay, V. D. Satheesan और Suvendu Adhikari की नई सरकारों ने सत्ता संभालते ही प्रशासनिक और सियासी स्तर पर खुद को अलग दिखाने की पहल शुरू कर दी है। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय ने अपने काफिले के लिए ट्रैफिक न रोकने के निर्देश दिए हैं। महिला सुरक्षा के लिए ‘सिंगप्पेन फोर्स’ शुरू की गई है और सभी थानों में 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखने के आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने मंदिरों, स्कूलों और बस स्टैंड के 500 मीटर दायरे में आने वाली 717 शराब दुकानों को बंद करने का फैसला भी लिया है। वहीं केरल में मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सचिवालय और मंत्रियों के आवास आम लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के काफिले में सिर्फ दो वाहन रखे गए हैं और मंत्रियों के आवासों के लग्जरी रेनोवेशन पर रोक लगाई गई है। राज्य में आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये मासिक किया गया है तथा एआई मंत्रालय का गठन भी किया गया है। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम लोगों को न रोकने और विधानसभा कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।