
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। गहौली गांव के पास खारजा नहर में अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से दोनों युवक पानी में डूब गए।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक बांगरमऊ क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गहौली के पास खारजा नहर पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।