news-details

नहर में डूबने से युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ जामों। कोतवाली अंतर्गत घाटमपुर गांव में गुरुवार की सुबह शौच के लिए गया एक मंद बुद्धि व्यक्ति पैर फिसलने ने नहर में डूब गया।नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।गुरुवार को पूरे परमेश्वरी -घाटमपुर निवासी उदयराज पुत्र स्व नंदलाल -40की नहर में डूबने से मौत हो गई।उदयराज सुबह शौच के लिए गया था।उसका पैर अचानक नहर में फिसल गया और वह नहर में डूब गया।मौत की खबर से परिवार और नाते रिश्तेदारों के बीच कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है।एस एच ओ  विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे राकेश कुमार की तहरीर पर सूचना दर्ज कर पंचायत नामा भरा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।