news-details

नहीं हुआ समाधान तो दे दूंगी जान:प्रतिभा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के विराटनगर में सीवर जाम की समस्या से परेशान एक महिला ने दूसरी मंजिल पर चढ़कर आत्महत्या की चेतावनी दे दी। महिला ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जान दे देगी। जानकारी के अनुसार, प्रतिभा पांडेय का आरोप है कि पिछले 8 महीने से इलाके की सीवर लाइन पूरी तरह चोक पड़ी है। लगभग 50 घर इस समस्या से प्रभावित हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।महिला ने बताया कि घरों के बाहर गंदा पानी भरा रहता है और कई बार यह घरों के अंदर तक पहुंच जाता है, जिससे संक्रमण और बदबू की गंभीर समस्या बनी हुई है। नगर निगम और संबंधित विभागों से कई बार शिकायत करने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिला।घटना के दौरान महिला करीब 8 घंटे तक छत पर डटी रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। बाद में अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद महिला नीचे उतरी।नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेई ने जल्द सफाई कार्य शुरू कराने की बात कही है। स्थानीय लोग लंबे समय से समस्या से परेशान हैं और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

नगर निगम और संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। संबंधित जेई से भी कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने अनदेखी की और अभद्र व्यवहार किया, जिससे आहत होकर मैंने यह कदम उठाने की कोशिश की।-प्रतिभा पांडेय