
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नगर निगम के लेखा विभाग में तैनात लेखाकार अली रिजवी को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने आदेश जारी करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक जांच के निर्देश दिए हैं।आदेश के अनुसार लेखाकार पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल को उचित प्रक्रिया के बिना आगे बढ़ाने, कार्य में लापरवाही और कार्यालय की गोपनीयता भंग करने जैसे आरोप हैं। मामले की जांच अपर नगर आयुक्त अमृता सिंह को सौंपी गई है।जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारी को जांच अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही उनसे यह भी प्रमाणपत्र मांगा गया है कि वे किसी अन्य सेवा, व्यवसाय या कार्य में संलग्न नहीं हैं।कार्रवाई के बाद नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है और अन्य फाइलों की भी जांच शुरू कर दी गई है।