
PARDARSHI VIKASH NEWS नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को नगर निगम की विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लालपुर में बन रहे सीनियर केयर सेंटर और सारनाथ जोन कार्यालय भवन के निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं पर कार्रवाई की गई। बड़ा लालपुर स्थित सीनियर केयर सेंटर का निर्माण कार्य तय समयसीमा से काफी पीछे मिला और गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, जिस पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं पांडेयपुर-पंचक्रोशी मार्ग पर बन रहे सारनाथ जोन कार्यालय में केवल बेसमेंट का कुछ हिस्सा तैयार मिला और निर्माण सामग्री भी खराब पाई गई। इस पर संबंधित संस्था पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। नगर आयुक्त ने मानसून से पहले नालों की पूरी गहराई तक सफाई कराने और ऐढ़े क्षेत्र के कच्चे नाले को पक्का बनाने का प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश भी दिए।