news-details

नगर निगम कैटल कैचिंग टीम पर हमला

You can share this post!

 

ASHUTOSH MISHRA RUDRA
pardarshi vikas news 

 पनकी गंगागंज क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम पर स्थानीय दबंगों ने हमला कर दिया। टीम आईजीआरएस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दिन में टीम को क्षेत्र में कोई आवारा कुत्ते (श्वान) नहीं मिले थे, जिसके बाद बुधवार रात दोबारा टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान इलाके के कुछ दबंग लोग टीम से भिड़ गए। कर्मचारियों ने उन्हें सरकारी कार्य होने की जानकारी दी, लेकिन इसके बावजूद हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। हमले में ड्राइवर समेत डॉग कैचर्स के साथ मारपीट की गई और उनके मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से नगर निगम के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। देर रात ही मामले की जानकारी नगर निगम के आला अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।