news-details

नगर निगम कार्यकारिणी समिति में 6 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति में सोमवार को 6 नए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इनमें भाजपा के 5 पार्षद और समाजवादी पार्टी की एक पार्षद शामिल हैं। चुनाव के लिए लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया था।भाजपा की ओर से पहले ही पांच नाम घोषित कर दिए गए थे, जबकि सपा में एक सदस्य के नाम को लेकर मंथन चलता रहा। माना जा रहा था कि वरिष्ठ पार्षद यायावर हुसैन रेशू को मौका मिलेगा, लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने ममता रावत को प्रत्याशी बना दिया।नई कार्यकारिणी में भाजपा से सुशील तिवारी पम्मी, राजीव बाजपेई समेत पांच पार्षद शामिल हुए हैं। वहीं सपा से ममता रावत सदस्य बनी हैं। कार्यकारिणी समिति के छह पुराने सदस्यों का कार्यकाल इसी महीने खत्म हुआ था, जिसके बाद यह चुनाव कराया गया।निर्विरोध चुनाव के बाद नगर निगम परिसर में खुशी का माहौल रहा। नए सदस्यों ने शहर की सफाई व्यवस्था, गोमती नदी की स्वच्छता और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।सुशील तिवारी पम्मी ने कहा कि कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी के अनुसार पूरे शहर के हित में काम किया जाएगा। वहीं राजीव बाजपेई ने कहा कि अब उनका दायित्व सिर्फ अपने वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे लखनऊ की समस्याओं को सदन में उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।