news-details

नगर निगम का अभियान

You can share this post!


37 आवारा पशु और 8 सुअर पकड़े

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर नगर निगम ने शहर को आवारा पशुओं और अवैध चट्टों से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देश पर जेके मंदिर से डबल पुलिया, पांडु नगर समेत कई इलाकों में कार्रवाई करते हुए 37 आवारा पशु और 8 सुअरों को पकड़कर गौशाला व निरुद्ध केंद्र भेजा गया।अभियान के दौरान सड़क किनारे संचालित चट्टों पर भी कार्रवाई की गई। पांडु नगर क्षेत्र से तीन गाय और चार बछड़ों को पकड़कर गौशाला भेजा गया। वहीं रेलवे कॉलोनी, तेजाब मिल कैंपस, विजय नगर और 12 नंबर प्लॉट क्षेत्र में अभियान चलाकर सुअरों को पकड़ा गया।नगर निगम ने पशुपालकों को चेतावनी दी है कि शहर में चट्टा संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है। अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 5.35 लाख रुपए जुर्माने के रूप में वसूले जा चुके हैं। नगर निगम ने लोगों से पालतू पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ने की अपील की है।